जबलपुर: ईरान-इजराइल युद्ध: दुबई में फंसे जबलपुर के चार परिवार, सरकार से मांगी मदद!
ईरान-इजरायल युद्ध के कारण दुबई में फंसे जबलपुर के कई भारतीय पर्यटक, उड़ानें रद्द होने और होटलों का किराया बढ़ने से परेशान हैं।वापसी की योजना बाधित होने और आर्थिक दबाव बढ़ने से वे मानसिक रूप से चिंतित हैं। पर्यटकों ने भारत सरकार से सुरक्षित वापसी के लिए तुरंत सहायता का अनुरोध किया है. हालांकि, दुबई के एक स्थानीय व्यवसायी ने स्थिति को सामान्य बताया है।