लाडपुरा: कोटा में पुलिसकर्मी बनकर 2 जगह ठगी, मंदिर से लौट रहे व्यक्ति को चेकिंग के बहाने रोका, सोने के जेवर लेकर हुए फरार
Ladpura, Kota | Sep 18, 2025 कोटा शहर में ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बाइक सवार दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो वारदातों को अंजाम दिया और सोने के जेवर ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।