इसुआपुर: डोईला गांव में आपसी विवाद में मारपीट में 3 घायल
Ishupur, Saran | Aug 20, 2024 मशरक सीएचसी में आपसी विवाद में मारपीट में 3 घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायल इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला गांव निवासी स्व श्यामलाल नट का 60 वर्षीय पुत्र अरविंद नट, अरविंद नट की 55 वर्षीय पत्नी वसान्ती देवी और लाला नट की 23 वर्षीय पत्नी उमा देवी हैं। घटना के बारे में बताया गया कि आपसी विवाद को लेकर लाठी डंडे और रॉड से मारपीट हो गई ।