मुज़फ्फरनगर: इंद्रा कॉलोनी में हिंदू संघर्ष समिति ने बैठक कर भाकियू तोमर के नेता के खिलाफ दिखाया जबरदस्त आक्रोश, पंचायत की दी चेतावनी
ककरोली क्षेत्र में छेड़छाड़ के आरोपियों के पक्ष मे भाकियू तोमर के धरना-प्रदर्शन के विरोध में इंदिरा कॉलोनी में हिंदू संघर्ष समिति ने एक बैठक का आयोजन किया। जिसमे भाकियू तोमर जिला अध्यक्ष के खिलाफ आक्रोश दिखाते हुए हिंदू समाज से बहिष्कार करने की बात कही। संगठन के संयोजक नरेंद्र पवार ने कहा अगर 3 तारीख तक कार्यवाही न हुई तो बेहड़ा सादात के चौराहे पर पंचायत होंगी।