मुज़फ्फरनगर: सिविल लाइन पुलिस के द्वारा प्रकाश चौक से महिला के गले से चेन लूट की घटना का किया खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार
पुलिस लाइन में एसपी सिटी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि सिविल लाइन पुलिस ने विशाल पुत्र मुकेश, शुभम मिश्रा पुत्र मुकेश मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है।जिन्हें पुलिस के द्वारा सर्कुलर रोड से गिरफ्तार किया गया जो की लगातार नगर क्षेत्र में महिलाओं के गले से सोने की चेन लूटने का काम करते थे।जिनके कब्जे से पुलिस ने एक लूटी गई सोने की चैन एवं ₹20000 की नदी बरामद की है