मुज़फ्फरनगर: हनुमान चौक पर बैठक कर पदाधिकारियों ने क्रांति सेना संघठन को भंग करने का लिया निर्णय, जिला प्रशासन को कराया अवगत
हनुमान चौक पर क्रांति सेना ने एक बैठक कर प्रदेश महासचिव निवर्तमान मनोज सैनी ने कहा कि क्रांति सेना के 5 साल के प्रयास के बाद भी संगठन का रजिस्ट्रेशन नही हो पाया क्योंकि छत्तीसगढ़ में क्रांति सेना के नाम से नक्सलियों का संगठन कार्य कर रहा है। जिससे कुछ संस्थापक सदस्य संगठन पहले छोड़ कर जा चुके है व बाकि सदस्यो ने आज क्रांति सेना को भंग करने का निर्णय लिया है।