जैतपुरा पुलिस टीम ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का टोटो हुआ बरामद
जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित चोर नेहाल अमहद को जलालीपुरा रेलवे यार्ड के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर चोरी गये वाहन ई-रिक्शा/टोटो को सिंधवाघाट उँचवा मैदान से सकुशल बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।