काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से सटी जर्जर दीवार गिरी
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से सटे मकान की जर्जर दीवार शनिवार दोपहर ढह गई। दीवार का मलबा गिरने से घर के बाहर खड़े 5 लोगों को हल्की चोट आई। तेज आवाज के साथ दीवार गिरने से अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन दशाश्वमेध पुलिस को घटना की सूचना दी गई। NDRF और डॉग स्क्वायड भी रेस्क्यू के लिए पहुंच गया।