खंडवा नगर: महिलाओं को आगे कर वन अमले पर बरसाए पत्थरः खंडवा में अतिक्रमण रोकने पहुंचे 8 जवान घायल; किसी का सिर फूटा, किसी का कान कटा
खंडवा के गुड़ी रेंज के आमा खुजरी जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला हो गया। आरोप है कि करीब 400 अतिक्रमणकारियों ने गोफन से पत्थर और लाठियों से हमला किया, जिसमें 8 वनकर्मी घायल हो गए। किसी का सिर फूट गया तो किसी का कान कट गया। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना रविवार दोपहर 12 बजे की है।