बंजरिया पुलिस पांच शराबियों को गिरफ्तार कर बुधवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि गिरफ्तार शराबियों में छौड़ादानो का गुड्डू राम,तुरकौलिया के सेमरा का तेरस यादव,संग्रामपुर का विकास कुमार बंजरिया के मोखलिशपुर का जितेंद्र राय व गोबरी का जदा यादव है। सभी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज।