बिजनौर: बिजनौर के रहने वाले दो लड़कों की उन्नाव में सड़क हादसे में हुई मौत, दोनों के परिवार में गम का माहौल
Bijnor, Bijnor | May 26, 2026 बिजनौर में थाना कोतवाली शहर के रहने वाले दो लड़कों की उन्नाव में सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कोतवाली शहर के गांव भोगांनवाला निवासी रईस और जैनुल ट्रक में मक्का लादकर बिहार से आ रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खडे ट्रक में एक दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई।