पिपरा: एनएच 106 पर सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने कुचला
Pipra, Supaul | May 12, 2026 पिपरा में ससुराल से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने कुचला, पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 106 पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक भूपेन साह की मौत हो गई। युवक ससुराल से अपने घर लौट रहा था, तभी अमहा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया,घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है