बदायूं: तेहरा गांव में गाली-गलौच का विरोध करने पर चार लोगों ने गर्भवती पत्नी और पति को लात-घूंसे मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | May 17, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के तेहरा गांव में गाली गलौच का विरोध करना भारी पड़ गया,जिसमें गांव के चार लोगों ने 23 वर्षीय गर्भवती पत्नी कामिनी व उसके पति खुशीराम को लात - घूंसे मारकर घायल कर दिया। वहीं खुशीराम का कहना है उसकी गर्भवती पत्नी कामिनी के पेट में लात मारकर घायल कर दिया। एम्बुलेंस ने घायल गर्भवती कामिनी व खुशीराम को उझानी सीएचसी में भर्ती कराया है।