एटा: थाना बागवाला पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित 25,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त को कुडरका से किया गिरफ्तार
एटा थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत मुकदमा में वांछित चल रहे 25,000 रूपए के इनामिया अभियुक्त संदीप पुत्र सुनहरी लाल निवासी ग्राम बेरी थाना बागवाला को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक कुडरका बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से गुरुवार शाम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।