सरवाड़: समझौता वार्ता के दौरान सराना थाने के बाहर भिड़े दो पक्ष, हिंसक झड़प व पथराव में 44 गिरफ्तार, 14 वाहन जब्त
Sarwar, Ajmer | Jun 14, 2026 सराना थाना परिसर के बाहर आपस में भिड़े दो पक्षों द्वारा किए गए पथराव व हिंसक झड़प के बाद दोनों 44 हुड़दंगियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।पुलिस ने मौके से 14 वाहन जब्त किए।थानाधिकारी नाहर सिंह मीणा ने रविवार सुबह 11 बजे जानकारी दी,शनिवार देर शाम को टांटोटी झूला बस्ती में समाज की बैठक के दौरान दो पक्षो के मध्य लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।