धरियावद: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने 5 लाख रुपये का डोडाचूरा जब्त किया, वाहन सहित एक आरोपी पकड़ा
प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप में छिपाकर ले जा रहै 33 किलो 280 ग्राम अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। तस्करों ने पिकअप की बॉडी के फर्श के नीचे आयताकार पार्टीशन बनाकर डोडाचूरा छिपा रखा था। नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर तस्कर वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस ने पीछाकर उमेश लबाना को पकड़ा।