Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

रघुराजनगर नगरी: अमरपाटन के एक युवक से वीजा शुल्क के नाम पर साइबर ठगों ने 50 हजार रुपए धोखाधड़ी का मामला आया सामने आया है।

"मैहर जिले में अमरपाटन के एक युवक से साइबर ठगों ने 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। ठगों ने युवक के विदेश में रहने वाले दोस्त को वीजा शुल्क जमा न करने पर गिरफ्तार कर जेल भेजने का डर दिखाया। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।"

MORE NEWS

सतना एमएलबी विद्यालय में  शिक्षक के साथ  मारपीट का वीडियो वायरल, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

सतना एमएलबी विद्यालय में शिक्षक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 28, 2026

सतना: जलभराव व गंदगी की शिकायत पर 24 घंटे में एक्शन, महापौर ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर 
नगर में भारी बारिश के बीच जलभराव और मौसमी बीमारियों को रोकने के लिए महापौर योगेश ताम्रकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब नागरिक कचरा, जाम नाली या दूषित पानी की समस्या के त्वरित समाधान के लिए टोल-फ्री नंबर 18005724060 या व्हाट्सएप नंबर 8982519393 पर फोटो भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

सतना: जलभराव व गंदगी की शिकायत पर 24 घंटे में एक्शन, महापौर ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर नगर में भारी बारिश के बीच जलभराव और मौसमी बीमारियों को रोकने के लिए महापौर योगेश ताम्रकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब नागरिक कचरा, जाम नाली या दूषित पानी की समस्या के त्वरित समाधान के लिए टोल-फ्री नंबर 18005724060 या व्हाट्सएप नंबर 8982519393 पर फोटो भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 28, 2026

Ticket No.: 96714

बकरी लूट के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

परसमनिया पठार और बांधी मौहार से ले उड़े थे 78 बकरियां

सतना। जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में बकरी चोरी और लूट की कई वारदातों को अंजाम देने वाले 3 शातिर बदमाशों को पुलिस ने अनूपपुर जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने के बाद रिमांड में कड़ी पूछताछ की, तो दो मामलों का खुलासा हो गया। इनके खिलाफ अनूपपुर, उमरिया और सीधी जिले में भी अपराध दर्ज हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरवरी 2026 में परसमनिया पठार के कालीझिर जंगल (खामतला) में बकरी पालक को रस्सियों से बांधकर अज्ञात बदमाश 53 बकरियां लूट ले गए, तो वहीं बांधी-मौहार गांव से 25 बकरियां चोरी कर लीं थीं। दोनों ही प्रकरणों में कायमी कर सरगर्मी से जांच-पड़ताल की जा रही थी।

अनूपपुर जेल में बंद थे तीनों आरोपी

इसी बीच खबर लगी कि अनूपपुर पुलिस ने बकरियां लूटने वाले एक पेशेवर गिरोह के कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनका संबंध उचेहरा क्षेत्र की वारदातों से भी हो सकता है, लिहाजा यहां की पुलिस ने कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर अनूपपुर जेल में प्रस्तुत किया और आरोपी न्याज खान पुत्र चिराग खान 29 वर्ष, हसन खान पुत्र प्यार खान 24 वर्ष और अरुण खान पुत्र चिराग खान 19 वर्ष, निवासी भदनपुर पहाड़, थाना बदेरा, को गिरफ्तार कर उचेहरा ले आई। इसके बाद रिमांड मंजूर कराते हुए तीनों से सघन पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बकरी लूटकर अलग-अलग जगह बेच देने का जुर्म कबूल कर लिया। अब इनके जरिए लूटी गई बकरियों और बिक्री से हासिल रकम की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

चौकी प्रभारी की लूटी थी पिस्टल

तीनों आरोपी और उनके गिरोह के सभी साथी बेहद खूंखार और दुर्दांत बताए जा रहे हैं। इन्हीं आरोपियों ने 22 अप्रैल 2026 को अनूपपुर जिले के करण-पठार थाना क्षेत्र में बकरी लूट की वारदात को अंजाम दिया, मगर भागते समय सरई चौकी प्रभारी मंगल धुर्वे ने अपनी टीम के साथ गिरोह को घेर लिया, तब नियाज खान और उसके साथियों ने पत्थरों से हमला कर सरकारी पिस्टल लूट ली थी। हालांकि कुछ समय बाद पुलिस ने एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्त में लेकर पिस्टल बरामद कर ली थी। यह गिरोह अलग-अलग जगह डेरे के शक्ल में रहता है और वारदात के बाद जगह बदल देता है।

Ticket No.: 96714 बकरी लूट के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा परसमनिया पठार और बांधी मौहार से ले उड़े थे 78 बकरियां सतना। जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में बकरी चोरी और लूट की कई वारदातों को अंजाम देने वाले 3 शातिर बदमाशों को पुलिस ने अनूपपुर जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने के बाद रिमांड में कड़ी पूछताछ की, तो दो मामलों का खुलासा हो गया। इनके खिलाफ अनूपपुर, उमरिया और सीधी जिले में भी अपराध दर्ज हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरवरी 2026 में परसमनिया पठार के कालीझिर जंगल (खामतला) में बकरी पालक को रस्सियों से बांधकर अज्ञात बदमाश 53 बकरियां लूट ले गए, तो वहीं बांधी-मौहार गांव से 25 बकरियां चोरी कर लीं थीं। दोनों ही प्रकरणों में कायमी कर सरगर्मी से जांच-पड़ताल की जा रही थी। अनूपपुर जेल में बंद थे तीनों आरोपी इसी बीच खबर लगी कि अनूपपुर पुलिस ने बकरियां लूटने वाले एक पेशेवर गिरोह के कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनका संबंध उचेहरा क्षेत्र की वारदातों से भी हो सकता है, लिहाजा यहां की पुलिस ने कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर अनूपपुर जेल में प्रस्तुत किया और आरोपी न्याज खान पुत्र चिराग खान 29 वर्ष, हसन खान पुत्र प्यार खान 24 वर्ष और अरुण खान पुत्र चिराग खान 19 वर्ष, निवासी भदनपुर पहाड़, थाना बदेरा, को गिरफ्तार कर उचेहरा ले आई। इसके बाद रिमांड मंजूर कराते हुए तीनों से सघन पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बकरी लूटकर अलग-अलग जगह बेच देने का जुर्म कबूल कर लिया। अब इनके जरिए लूटी गई बकरियों और बिक्री से हासिल रकम की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। चौकी प्रभारी की लूटी थी पिस्टल तीनों आरोपी और उनके गिरोह के सभी साथी बेहद खूंखार और दुर्दांत बताए जा रहे हैं। इन्हीं आरोपियों ने 22 अप्रैल 2026 को अनूपपुर जिले के करण-पठार थाना क्षेत्र में बकरी लूट की वारदात को अंजाम दिया, मगर भागते समय सरई चौकी प्रभारी मंगल धुर्वे ने अपनी टीम के साथ गिरोह को घेर लिया, तब नियाज खान और उसके साथियों ने पत्थरों से हमला कर सरकारी पिस्टल लूट ली थी। हालांकि कुछ समय बाद पुलिस ने एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्त में लेकर पिस्टल बरामद कर ली थी। यह गिरोह अलग-अलग जगह डेरे के शक्ल में रहता है और वारदात के बाद जगह बदल देता है।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 28, 2026

रघुराजनगर नगरी: अमरपाटन के एक युवक से वीजा शुल्क के नाम पर साइबर ठगों ने 50 हजार रुपए धोखाधड़ी का मामला आया सामने आया है। - Raghurajnagar Nagareey News