कन्नौज: शहर के तलैया चौकी स्थित श्री राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर में पुरुषोत्तम एकादशी के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़
कन्नौज। शहर के तलैया चौकी स्थित श्री राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर में पुरुषोत्तम एकादशी के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।मदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया।