जिले के करोहन गांव में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रही नीलगायों को पकड़ने के लिए वन विभाग ने शुक्रवार सुबह एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में पहली बार खुले क्षेत्र में 'बौमा पद्धति' का उपयोग किया गया, जिसका उद्देश्य नीलगायों को सुरक्षित रूप से पकड़ना था।