राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (30 जनवरी) के अवसर पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात जिला भी.बी.डी. पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक महेश कुमार ने संबोधित किया।