कोडरमा: सड़क सुरक्षा माह–2026: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, झुमरीतिलैया में शपथ ग्रहण व छात्रों द्वारा नाटक
राज्य सरकार से प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में जिला प्रशासन, कोडरमा द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह–2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, झुमरीतिलैया में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित नाटक का मंचन किया गया।