गुना नगर: नानाखेड़ी रिलायंस पंप के पास बारिश में लावारिस घूमता पुलिस को मिला छोटा बच्चा, परिवार खोज कर मिलाया
गुना कैंट थाना के एबी रोड नानाखेड़ी रिलायंस पेट्रोल पंप के पास लावारिस बारिश में घूमते मिले बच्चे को पुलिस ने परिवार से मिलाया है। 9 जुलाई को पुलिस ने बताया, बीती रात डायल 112 टीम ने बच्चों को लावारिस बारिश में घूमते देख संरक्षण में लिया। करीब एक से डेढ़ घंटे इलाके में सर्चिंग की, माता-पिता भी बच्चे को ढूंढते मिले। बच्चों को सुरक्षित सौंप दिया।