चूरू: वार्ड 39 में बाइक की साइड को लेकर भड़का बवाल, पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | May 9, 2026 चूरू शहर के वार्ड संख्या 39 में बाइक की साइड को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से ताबड़तोड़ पत्थरबाजी करने लगे। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए दोनो पक्षों के 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।