पूरनपुर: शारदा नदी के कटान को रोकने के लिए ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, जीओ ट्यूब लगाने की की मांग
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम चंदिया हजारा में शारदा नदी के कटान से संभावित खतरे को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सोमवार दोपहर एक बजे एसडीएम कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि धनाराघाट पर कटान रोकने के लिए जीओ ट्यूब लगाया जा चुका है, लेकिन राहुल नगर मजदूर बस्ती के सामने बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में कटान का खतरा बना हुआ है।