मंझनपुर: मंझनपुर कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी ने जल संचयन जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जिलाधिकारी मधुशुदन हुलगी ने भूजल सप्ताह के अवसर पर जल संचयन के संबंध में आयोजित जन-जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से मंझनपुर चौराहा तक निकाली गई। जन-जागरूकता रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने जनपदवासियों को भूजल की महत्ता को बताते हुए जल संचयन करने का आवाहन किया।