मंझनपुर: थाना करारी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत , अज्ञात पर केस दर्ज
जनपद कौशांबी के थाना करारी में बीते शुक्रवार को कस्बे में अज्ञात वाहन ने एक दोपहिया सवार को टक्कर मार दिया था।इलाज हेतु जिला अस्पताल पहुंचे युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर करारी पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि की कार्रवाई का आश्वासन पुलिस ने परिवार को दिया है।