हनुमानगढ़: टाउन में दिनदहाड़े बाइक सवार ने झपटा मारकर पर्स छीना, 8 हजार नकदी व एटीएम कार्ड ले गए
टाउन में दिनदहाड़े झपटमारी की घटना सामने आई है, जहां एक अज्ञात बाइक सवार युवक ने राह चलते व्यक्ति की जेब फाड़कर पर्स छीन लिया। टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रामसिंह कॉलोनी, गली नम्बर दो, पंजाबी मोहल्ला, टाउन निवासी नरेश कुमार (50) पुत्र सोहनलाल अरोड़ा ने बताया कि यह घटना 2 मई की दोपहर करीब एक बजे हुई।