होशंगाबाद नगर: डोंगरवाडा से नर्मदा नदी से अवैध उत्खनन करते कुल चार ट्रेक्टर ट्राली देहात पुलिस ने की जप्त, देर रात थाने में कराया खड़ा
नर्मदापुरम के ग्राम डोंगरवाड़ा में अवैध रेत उत्खनन का काम धड़ल्ले से जारी है। शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात को देहात थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से चार ट्रैक्टर ट्राली को मौके से जप्त कर थाने में खड़ा कराया है। सुबह करीब 8 बजे देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम डोंगरवाडा नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन का कार्य किया ।