पूरनपुर: लावारिस मिले घायल बालक का इलाज शुरू, परिजनों की तलाश में जुटे शिवम सिंह भदौरिया
पूरनपुर। बड़ी नहर के पास पुलिस को एक लावारिस बालक मिला, जिसे सुरक्षा के लिए राजपाल फार्म स्थित आश्रम में रखा गया।सामाजिक कार्यकर्ता ठाकुर शिवम सिंह भदौरिया जब बालक से मिलने पहुंचे तो उसके सिर पर तीन गहरे घाव मिले, जिनमें संक्रमण भी हो चुका था। इसके बाद बालक को तत्काल पूरनपुर में प्राथमिक उपचार दिलाया गया।