जलालाबाद: गांव गुनारा में ग्रामीण के खेत में पड़ोसी ने रात में जबरन गाड़ दिए बिजली के खंभे, पीड़ित ने एसडीएम से की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव गुनारा निवासी दिनेश शर्मा ने उप जिलाधिकारी को बुधवार दिन के 1:00 प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव में गाटा संख्या 237 उसका खेत है उसके पड़ोस के ही काशत्कार ने समर के लिए विद्युत का कनेक्शन कराया और उसे बिना सूचना दिए रात में उसके खेत में बिजली के खंबे गाड़ दिए.