छिंदवाड़ा नगर: छिंदवाड़ा में नारियल हटाने के नोटिस पर हंगामा श्रद्धालुओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
छिंदवाड़ा में नारियल हटाने के नोटिस पर हंगामा श्रद्धालुओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन रोड स्थित मशहूर 'नारियल वाले हनुमान मंदिर' को नारियल हटाने का नोटिस जारी किए जाने पर भारी विरोध हुआ।आज मंगलवार दोपहर 3 बजे मंदिर समिति और सैकड़ों श्रद्धालु कलेक्टरेट पहुंचे और एसडीएम सुधीर जैन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गेट पर प्रदर्शन किया।