मोहनसराय हाईवे पर खड़ी ट्रेलर के पीछे घुसी ट्रक, जबरदस्त टक्कर से ट्रक के उड़े परखचे, ड्राइवर की हुई मौत
Sadar, Varanasi | Apr 28, 2024 रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय चौराहा स्थित हाईवे पर रविवार की भोर में पत्थर लदी खड़ी ट्रेलर के पीछे से कोलकाता से मध्य प्रदेश जाते समय पाइप लदी ट्रक की जोरदार भिड़ंत होने से ट्रक की परखचे उड़ गए। जिसमें दबकर पहाड़पुर थाना गुरुवतगंज रायबरेली निवासी रामसागर यादव उम्र लगभग 40 वर्ष नामक ड्राइवर की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर पहुंचे मोहन सराय चौकी इंचार्ज