सांगानेर: जयपुर में अवैध कॉलोनी पर जयपुर विकास प्राधिकरण का पीला पंजा, 15 बीघा कृषि भूमि पर बजरंग वाटिका पर चलाया बुलडोजर
जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मौजमाबाद रोड स्थित सवाई जयसिंहपुरा गांव के पास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। जानकारी के अनुसार करीब 15 बीघा कृषि भूमि पर बिना स्वीकृति के बजरंग वाटिका नाम से कॉलोनी विकसित की जा रही थी।