कोंडागांव: बंजारा समाज के ब्लॉक माकड़ी में संगठन का पुनर्गठन, नई कार्यकारिणी, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ का सर्वसम्मति से गठन
बंजारा समाज ब्लॉक माकड़ी का संगठनात्मक चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। संत श्री सेवालाल महाराज के चित्र पर पूजा-अर्चना के बाद नई कार्यकारिणी, युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिला अध्यक्ष सुखियाराम चौहान की उपस्थिति में पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संकल्प लिया ।