रामगढ़: रामगढ़ में आरटीई भुगतान को लेकर निजी स्कूल संचालकों ने खोला मोर्चा, कहा- पहले बकाया दो, फिर होगा सत्यापन
Ramgarh, Alwar | May 11, 2026 स्कूल शिक्षा परिवार रामगढ़ के बैनर तले रामगढ़ ब्लॉक के निजी विद्यालय संचालकों ने सोमवार को दोपहर बारह बजे आरटीई भुगतान को लेकर शिक्षा विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। संचालकों ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर साफ चेतावनी दी है कि जब तक पिछले वर्षों का बकाया भुगतान नहीं मिलेगा, तब तक सत्र 2026-27 के आरटीई भौतिक सत्यापन का बहिष्कार किया जाएगा।