पिपरई में भारत सरकार की एडिप और वयोश्री योजनाओं के तहत दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे से विशेष परीक्षण शिविर लगाया गया । यह शिविर पुरानी तहसील प्रांगण में आयोजित हुआ, जहां एलिम्को जबलपुर की टीम दिव्यांगजन और बुजुर्गों का परीक्षण कर सहायक उपकरण और कृत्रिम अंगों के लिए चिन्हांकन किया गया।