कांके: बड़गाई चौक से बुटी स्कूल तक रांची नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Kanke, Ranchi | Jun 13, 2026 बड़गाई चौक से बुटी स्कूल तक शनिवार शाम करीब चार बजे रांची नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सरकारी भूमि पर बने लगभग 10 अवैध दुकानों और अन्य अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। रांची नगर निगम के अनुसार पूर्व में भूमि की मापी कर अतिक्रमण करने वाले को स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था।