सुल्तानगंज: हादसों से सहमा मिर्जापुर, शांति और सुरक्षा की कामना के साथ गूंजा रामचरितमानस का पाठ
सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के मिर्जापुर वार्ड नंबर 7 में हालिया सड़क हादसों से उपजे भय और दुख के बीच ग्रामीणों ने एकजुट होकर आस्था और परंपरा का अद्भुत उदाहरण पेश किया। गांव में लगातार हुई चार दुखद घटनाओं—जिसमें 3 मार्च को दो लोगों और 6 मार्च को एक टोटो चालक की मौत और दूसरे दिन एक युवक बाइक से दुर्घटना का शिकार हुआ था जो कि पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था। इन