पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव थाना क्षेत्र की शरीदिरी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई. मृतका की पहचान गांव निवासी गुंडई मुंडू की 18 वर्षीय पुत्री सुरारी मुंडू के रूप में हुई है। सुरारी मुंडू घर से बाहर खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने लगी।