बीकानेर के गंगाशहर क्षेत्र में बालक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुजानदेसर स्थित गंगा रेजिडेंसी में स्थित फ्लैट में 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम की मदद से ने शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।