किशनगंज: कस्बाथाना में मोहर्रम पर निकले ताजिए, खटीक समाज ने भी मनौती का जुलूस निकाला
जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली कस्बाथाना कस्बे में मोहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में गुरुवार रात व शुक्रवार दिन में ताजियों के जुलूस निकाले गए। मुस्लिम समाज की ओर से ताजियों को लेकर विशेष तैयारियां की गईं। कस्बे के विभिन्न मार्गों से निकले जुलूस में सर्वधर्म के लोगों ने भाग लेकर भाईचारे की मिसाल पेश की।