फरीदपुर: फरीदपुर थाना पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, एक आरोपी को दबोचकर भेजा जेल
फरीदपुर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है फरीदपुर थाना पुलिस ने 7 नवंबर को हुई हिस्ट्री सीटर बबलू की हत्या का खुलासा कर दिया है फरीदपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पितांबरपुर रेलवे स्टेशन से आरोपी अनेक पाल उर्फ पप्पू पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम नवादा बिलसंडी थाना फरीदपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है