गोपालगंज: नवादा गांव में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस ने की जांच, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार
जादोपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गई। वहीं युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वही पुलिस मामले की जांच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।