चकिया: शहाबगंज के शिक्षक केशरी नंदन जायसवाल को लखनऊ में मिला सम्मान
शहाबगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक केशरी नंदन जायसवाल को लखनऊ में सम्मानित किया गया। उनके मार्गदर्शन में 8 छात्रों ने एनएमएमएस परीक्षा में सफलता पाई। 19 अप्रैल को रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल में हुए समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर के शिक्षकों व शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लेकर उनके कार्यों की सराहना की।