उज्जैन ग्रामीण: खरसौदखुर्द में दुर्घटना में घायल युवक की मदद करने पर एसपी ने स्थानीय दुकानदार को किया सम्मानित
उज्जैन पुलिस की जनजागरूकता मुहिम का सकारात्मक परिणाम सामने आया। खरसौदखुर्द ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल चालक की मदद स्थानीय दुकानदार बालकृष्ण भाटी ने पुलिस द्वारा दिए गए सीपीआर प्रशिक्षण और फर्स्ट एड किट की सहायता से की। उन्होंने घायल को तत्काल अस्पताल पहुँचाकर गोल्डन ऑवर में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की। इस सराहनीय कार्य पर पुलिस अधीक्षक