लोहरदगा: 4 मार्च से चलेगा मतदाता सत्यापन अभियान : उप विकास आयुक्त
डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर 4 मार्च को 10 बजे से मतदाता सत्यापन अभियान #Iam Verified Voter प्रारंभ होगा। यह अभियान सभी मतदान केदो पर चलेगा जहां बीएलओ प्रपत्र 6, 7 एवं 8 के साथ अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहेगें। इसके तहत मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन या प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम चेक करना है