कोंडागांव: बड़ेडोंगर थाना पुलिस ने हाई स्कूल में नशा मुक्ति अभियान के तहत बच्चों को नशा के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया
कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देश पर बड़ेडोंगर थाना पुलिस ने गुरुवार को बड़े डोंगर के हाई स्कूल में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी भुनेश्वर नाग के द्वारा स्कूल के बच्चों को नशा के दुष्परिणामों को बताकर उनसे दूर रहने के साथ , यातयात के नियम, साइबर ठगी नए कानून के बारे में बताकर जागरूक किया गया।