धनघटा: तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया गया, तीन मामलों का खुलासा; बरामद हुए मंगलसूत्र, ₹14 हजार और मोबाइल
संतकबीरनगर। जिले की मेंहदावल पुलिस ने तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं को झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर ठगी व चोरी से जुड़े ₹14,000 नगद, एक मंगलसूत्र (पीली धातु) तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने जिले के अलग-अलग थाना क