लाडपुरा: रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बेचने व रेप मामले में आरोपी पति-पत्नी समेत 3 को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
Ladpura, Kota | Jun 6, 2024 रेलवे कॉलोनी इलाके में नाबालिग़ लड़की को बेचने व रेप करने करीब 3 साल पुराने मामले में पॉक्सो कोर्ट क्रम 2 ने आज पति पत्नी समेत 3 को सजा सुनाई है। कोर्ट ने अशोक उर्फ सुक्का अनिता व भंवर सिंह उर्फ गांवरिया निवासी जिला रतलाम मध्यप्रदेश को 20 -20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। पति पत्नी को 2.50 लाख व भंवर सिंह को 2 लाख के अर्थदण्ड से दण्डित किया।