लाडपुरा: कुन्हाड़ी इलाके की बालिता रोड पर बदमाशों ने चौकीदार व मकान मालिक व पत्नी से की मारपीट मोहल्लेवासियों ने जताया रोष
Ladpura, Kota | Jun 6, 2024 कुल्हाड़ी इलाके में बालिता रोड पर निर्माणाधीन मकान पर चौकीदारी का कार्य कर रहे युवक व मकान मालिक व उसकी पत्नी से वहाँ चोरी करने आये बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया।पीड़ित कुन्हाड़ी थाने पर पहुँचे तो किसी प्रकार की कार्यवाही पुलिस द्वारा नही करने पर रोष प्रकट किया और बालिता रोड़ जाम करने की चेतावनी दी।